बिलासपुर छत्तीसगढ़ के युवाओं को स्पेस और रक्षा तकनीक की दुनिया से जोड़ने के लिए बिलासपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता “इग्नाइट इंडिया 2025″ का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 और 5 अक्टूबर को डी.पी. विप्र कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोरों पर है।

इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक होंगे मुख्य अतिथि

आयोजन की खास बात यह है कि इसमें इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक विकास श्रीवास और पी. आनंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों वैज्ञानिक चंद्रयान और मंगलयान जैसे अभियानों का हिस्सा रहे हैं और इनकी मौजूदगी युवाओं को वैज्ञानिक सोच और नवाचार के लिए प्रेरित करेगी।

एयरोस्पेस स्टार्टअप्स के लिए छत्तीसगढ़ को बनेगा नया मंच

इन्स्पायरोविशन टेक्नोलॉजीस एलएलपी और डी.पी. विप्र कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को एयरोस्पेस और रक्षा तकनीक के स्टार्टअप का नया हब बनाना है।
कार्यक्रम संयोजक और इन्स्पायरोविशन के सीईओ रंजीत सिंह ने प्रेस क्लब में बताया कि यह प्रतियोगिता सिर्फ एक शो नहीं बल्कि राज्य के तकनीकी भविष्य की नींव है।

इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा मंच

कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी और अपने रॉकेट और ड्रोन प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत करेंगी।

  • पहले दिन डी.पी. विप्र कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रेजेंटेशन और ओरिएंटेशन सेशन होंगे।
  • दूसरे दिन रॉकेट लॉन्चिंग, स्पेस एग्जीबिशन और ड्रोन शो जैसे रोमांचक इवेंट्स होंगे।

राज्य के लिए मील का पत्थर

कॉलेज अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, उप-प्राचार्य डॉ. मधुसूदन तांबोली और प्रो. निधिष चौबे ने इसे छत्तीसगढ़ के तकनीकी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया है।

देशभर से संस्थाओं का तकनीकी सहयोग

इस आयोजन को सफल बनाने में कई राष्ट्रीय संस्थाएं भी योगदान दे रही हैं –

  • रॉकेटीयर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (लुधियाना) – तकनीकी सहयोगी
  • अगस्त्य रिसर्च कलेक्टिव (बेंगलुरु) – रिसर्च पार्टनर
  • आईएनआई पब्लिकेशन (तमिलनाडु) – पब्लिकेशन पार्टनर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here