बिलासपुर। बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम काज़ी का शुक्रवार सुबह अज्ञेय नगर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता, विधि जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके शुभचिंतकों, साथियों और परिचितों ने इसे शहर के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
सलीम काज़ी लंबे समय तक पत्रकारिता और वकालत, दोनों क्षेत्रों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। अपनी निर्भीक लेखनी, सामाजिक मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण और कानून की गहरी समझ के कारण उन्होंने बिलासपुर में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे पत्रकारों, अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में उप-महाधिवक्ता पद की सेवा भी दी है।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार (सुपुर्द-ए-खाक) शनिवार सुबह खामोशगंज मरीमाई स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।














