बिलासपुर । शहर में सोमवार रात सहारा डेंटल के संचालक डॉ. इकबाल अली के और प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे ढाई वर्षीय फ़ैज़्ज़ान अली टीपू की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे लाल खदान चौक स्थित घर के बाहर फ़ज़्ज़ान अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी महमंद बाईपास की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाईवा ट्रक सीधे बच्चों के करीब पहुंचा और फ़ज़्ज़ान को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रात में ही बच्चे का शव सिम्स मर्चरी में रखा गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे लाल खदान स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज़ के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
हादसे के बाद तोरवा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।













