बिलासपुर। रविवार को मेयर रामशरण यादव ने वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर में 54 लाख की लागत से निर्माण होने वाले आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर पार्षद राजेश शुक्ला स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक भी उपस्थित थे।
महापौर यादव व सभापति शेख नजीरूद्दीन इसके बाद त्रिवेणी भवन में आयोजित प्रेस कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।













