बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी सना माचू ने एक बार फिर रेलवे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। बिलासपुर मंडल में कार्यरत सना का चयन भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में हुआ है, जो 4 से 14 सितंबर 2025 तक लिवरपूल (इंग्लैंड) में होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

सना माचू वर्तमान में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रेलवे परिवार गर्व महसूस कर रहा है, बल्कि वे सभी महिला कर्मचारियों और युवाओं के लिए भी एक मिसाल बन गई हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हमेशा से खिलाड़ियों को बढ़ावा देता रहा है। प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन के जरिये खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाता है।

रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, वरिष्ठ अधिकारी और खेल संघ के पदाधिकारियों ने सना को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी है और उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here