बिलासपुर। आपराधिक मामलों में लिप्त दिलीप बंजारे के साथ गले में हाथ डाले विधायक अमर अग्रवाल की फोटो जारी कर पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने कहा था कि वे गुंडों बदमाशों को राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं, इसलिए बिलासपुर में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसके जवाब में अब अमर अग्रवाल ने बंजारे के साथ शैलेष पांडेय की चार तस्वीरें जारी कर दी है और कहा है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत चरितार्थ हो रही है।