बिलासपुरहैंड्स ग्रुप हर साल की तरह इस बार भी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर 15 अगस्त को मुफ्त मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन होटल आनंद इम्पीरियल, व्यापार विहार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

हैंड्स ग्रुप के संरक्षक अभिषेक विधानी ने बताया कि इस बार कैंप में अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं निःशुल्क देंगे। यहां विटामिन B12, HbA1c, CBC, ECG और जनरल वाइटल्स जैसी जांचें भी मुफ्त में होंगी।

इसके अलावा,

  • होम्योपैथी डॉक्टर एस.के. चांदनी और डॉ. नम्रता जैसवानी
  • आहार विशेषज्ञ सिद्धि उभरानी
  • आंखों की जांच सपना चश्मा घर द्वारा
  • रक्तदान शिविर एकता ब्लड बैंक द्वारा
  • आयुष्मान कार्ड भी मौके पर मुफ्त में बनाए जाएंगे।

शिविर में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, फिजियोथेरेपी और हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ लें और रक्तदान कर समाज की सेवा में योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here