सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने अपनी टीम के साथ नया बस स्टैंड में घेराबंदी कर मगरपारा चौक के मोहम्मद आरिफ 28 वर्ष को हिरासत में लिया। उसकी जेब से ऑरेंज कलर की पॉलिथीन में 9 कागज के छोटे गुड़िया मिले तथा 3 छोटे पारदर्शी पॉलिथीन में भी ब्राउन शुगर मिला। उसके पास से 2000 रुपए नगद भी बरामद हुए।