गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अपराध की सनसनीखेज वारदात ने सबको झकझोर कर रख दिया। एक अंधे कत्ल की खौफनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस बार एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। महिला का शव उसके ही घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। वारदात के दौरान मृतिका के बच्चों ने आरोपी के हाथ में चाकू जैसा हथियार देखा था।

रेप कर की गई हत्या

घटना गौरेला थाना क्षेत्र के खैरझिठी गांव की है, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है। यहां एक महिला का शव उसके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतका के बच्चों ने बताया कि आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में दाखिल हुआ और फिर उनकी मां को खींचकर घर से कुछ दूर पेड़ के पास ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस, साइबर सेल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बच्चों के सामने हुई वारदात

मृतका के बच्चे इस पूरे घटना के चश्मदीद गवाह हैं। बच्चों के बयान के अनुसार, आरोपी के हाथ में चाकू जैसा हथियार था और उसने उनकी मां को बुरी तरह से मारा। इस भयानक घटना ने बच्चों के मन पर गहरा असर डाला है और वे सदमे में हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

जैसे ही घटना की सूचना मिली, गौरेला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पंचनामा और शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना के समय आरोपी धारदार हथियार लेकर वहां से भागते हुए देखा गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

इलाके में फैली दहशत

इस खौफनाक वारदात के बाद खैरझिठी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं और घटना के बारे में बात करने से भी डर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here