मां की याद में लगाया पीपल का पौधा
 

नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े मुद्दों, जनसेवा के कार्यों और राष्ट्र निर्माण को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। मंत्री साहू ने अपने जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित एक विशेष स्मृति मैगजीन भी नड्डा को भेंट की, जिसे उन्होंने सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हुए जरूरी सुझाव और मार्गदर्शन दिया।

“मां के नाम एक पेड़” – पर्यावरण दिवस पर दी खास श्रद्धांजलि

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर पीपल का पौधा लगाया। यह पौधारोपण “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया, जो मातृत्व और पर्यावरण के सम्मान में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर साहू ने कहा –

“यह पौधा मेरी मां की स्मृति को समर्पित एक श्रद्धांजलि है। पर्यावरण की रक्षा करना हमारी ज़िम्मेदारी है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जरूरी विरासत भी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here