बिलासपुर। कांग्रेस ने नए वार्ड परिसीमन पर गहरी आपत्ति जताई है। कांग्रेस भवन में आज एक बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न वार्डों से आवेदन प्राप्त किए गए आवेदनों को कल 21 जुलाई को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किया जाएगा।

सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन का पालन नहीं

बैठक में शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि नए परिसीमन में सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया है। इसमें मतदाताओं की संख्या को समरूपता प्रदान करनी होती है। राज्य सरकार ने जल्दबाजी में निर्णय लिया और अधिकारी वार्डों में जाकर मतदाताओं से बातचीत नहीं की। उन्हें पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और वार्ड के प्रमुख लोगों से पंचनामा करके आम सहमति से निर्णय करना था, जैसा कि लोकसभा और विधानसभा के परिसीमन में होता है।

सामान्य मतदाताओं को भी परेशानी

महापौर रामशरण यादव ने कहा कि जिस तरीके से फार्म आया है, उससे स्पष्ट है कि पार्टी के साथ-साथ सामान्य मतदाता भी इसके विरोध में हैं। उन्हें आधार कार्ड, मतदाता कार्ड और पासपोर्ट में पते का परिवर्तन करने में परेशानी होगी। सभी आवेदकों को संबंधित जोन कार्यालय और जिला निर्वाचन अधिकारी के पास भी आवेदन करने के लिए कहा गया है। 21 जुलाई को शाम तक समिति अधिवक्ता के माध्यम से तकनीकी पक्ष को ध्यान में रखते हुए आवेदन जमा करेगी।

जिला निर्वाचन की लापरवाही

पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि जिला निर्वाचन द्वारा पार्टी कार्यालय में नए परिसीमन की कॉपी उपलब्ध नहीं कराना घोर लापरवाही है। किसी भी चुनाव में संगठन चुनाव लड़ता है और अपना उम्मीदवार तय करता है। इसके बावजूद जिला निर्वाचन द्वारा पार्टियों को प्रति उपलब्ध नहीं कराना गलत है। परिसीमन समिति में कौन अधिकारी थे, उसकी सूची भी नहीं दी गई, जिससे संदेह उत्पन्न होता है। कांग्रेस इसके खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ेगी।

इन कांग्रेसजनों ने दर्ज कराई है आपत्ति

आपत्ति दर्ज कराने वालों में पूर्व एल्डरमैन सुधा गोपाल सिंह, सुजीत यादव, रेहान रजा, शैलेश मगर, दीपक कौशिक, मोहन मदवानी, सीमा घृटेश, राजेन्द्र सारथी, शेख इमरान, रेशम लाल डाहिरे, वीरेंद्र सारथी, पंचराम सूर्यवंशी, कासिम अली, बीएन बोस, रामशंकर बघेल, रविन्द्र सिंह, अब्दुल तस्लीम, कृष्ण मुरारी दुबे, स्वर्णा शुक्ला, मोनू सिंह ठाकुर, मोह अयाज़, सुनीता गोयल, करम गोरख, मोती ठारवानी, सुनील सिंह, इब्राहिम खान, विमला यादव, साखन दरवे, सुरेंद्र तिवारी, मनीष सेंगर, महेतराम सिंगरौल, राज कुमार यादव, विनय पांडेय, सूर्यमणि तिवारी, मनीष गदेवाल, साई भास्कर, अजय यादव, यू मुरली राव, श्याम पटेल, प्रियंका यादव, तजम्मुल हक सहित अन्य लोग शामिल हैं।

बैठक में उपस्थित सदस्य

बैठक में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष विजय पांडे, महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक शैलेष पांडे, सभापति शेख नजीरुद्दीन, पूर्व महापौर राजेश पांडे, राकेश शर्मा, राजेन्द्र साहू, ऋषि पांडे, समीर अहमद, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, पिंकी बतरा, शिल्पी तिवारी, स्वर्णा शुक्ला, संध्या तिवारी, प्रियंका यादव, अजय यादव और अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here