रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार दोपहर पंडरी थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना हुई। कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से तीन बाइक सवार बदमाश 15 लाख रुपए लूटकर भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, बदमाश कारोबारी का लगभग एक किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह पहुंचते ही उन्होंने कार को रुकवाया और जबरन अंदर घुस गए। चेहरा ढके हुए तीनों बदमाशों ने गले पर हथियार रखकर धमकी दी—”चुपचाप बैठे रहो, वरना जान से मार देंगे”। फिर कार में रखे 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर थे, जिस पर अंग्रेजी में “BOSS” लिखा था। घटना के बाद चिराग जैन ने पुलिस को सूचना दी। पंडरी थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आशंका है कि आरोपी वारदात के बाद शहर से बाहर निकल गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here