बहतराई स्टेडियम में होगी GD, Technical और Tradesman पदों के लिए भर्ती

बिलासपुर। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में किया जाएगा। भर्ती रैली 12 से 18 जनवरी 2027 तक चलेगी।

इस दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) पदों के लिए चयन प्रक्रिया होगी। पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन्हें ‘Join Indian Army’ की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल पर भी भेजा गया है।

अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर एडमिट कार्ड के साथ भर्ती अधिसूचना में बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल फोन लाना अनिवार्य होगा।

सागर में 11 अक्टूबर को अग्निवीर क्लर्क भर्ती

अग्निवीर क्लर्क पद के लिए भर्ती प्रक्रिया 11 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के सागर स्थित इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। इसमें आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस रायपुर के अंतर्गत आने वाले छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने अग्निवीर क्लर्क की कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।

सेना ने अभ्यर्थियों को आधिकारिक ‘ARO Raipur (Official Channel)’ व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने की सलाह दी है। जानकारी के लिए आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, नया रायपुर के फोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। अभ्यर्थियों से दलालों या बिचौलियों के झांसे में नहीं आने और भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here