जगदलपुर। बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत में गड़े धन की तलाश में 12 वर्षीय बच्चे को निशाना बनाकर कथित तंत्र-मंत्र और नरबलि की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें दो स्थानीय युवक और एक कथित बाबा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने पर कार्रवाई की जा सकती है।

बच्चे को ले जाकर तंत्र-मंत्र करने का आरोप

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना नगरनार थाना क्षेत्र के कोहकापाल गांव की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गड़े हुए धन की तलाश में दो युवकों ने एक 12 वर्षीय बच्चे को अपने साथ ले जाकर कथित तौर पर तंत्र-मंत्र किया। आरोप है कि बच्चे की आंखों पर पट्टी बांधी गई और उससे संबंधित अनुष्ठान किया गया। बच्चा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

शुरुआत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि घटना में लखीराम और गुरसाय नाम के दो युवकों की भूमिका है। 28 सितंबर को गांव में पंचायत की बैठक होने और दोनों द्वारा कथित तौर पर घटना स्वीकार करने का दावा भी सामने आया था।

पुलिस ने तीन धाराओं में दर्ज किया मामला

पुलिस के मुताबिक अब तक तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 127(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें अपहरण, बंधक बनाने, आपराधिक धमकी और साझा मंशा से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। पुलिस ने कथित रूप से तंत्र-मंत्र के लिए लोगों को प्रभावित करने वाले एक बाबा को गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी दी है। ृ

करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा मामला

एएसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार, यह मामला करीब दो महीने पुराना ृ है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ग्रामीणों, बच्चे के परिजनों और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

कोहकापाल नगरनार थाना क्षेत्र से जुड़ा गांव है और वहां की पुलिस व्यवस्था New Nagarnar Police Station के अधिकार क्षेत्र में आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here