बिलासपुर। फाउन्डेशन क्रिकेट अकादमी ग्राउन्ड, रिंग रोड 2, में इस नवरात्रि पर होने वाले रास डांडिया में ‘भाभी जी घर पर हैं’ की लीड एक्ट्रेस व बिग बॉस की विनर रहीं शिल्पा शिंदे खास मेहमान होंगी।
अकादमी द्वारा रास डांडिया का आयोजन दो अक्टूबर से चार अक्टूबर तक किया जायेगा।
पिछले साल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी, मुनमुन दत्ता इस उत्सव में मेहमान थीं।
अकादमी ग्राउन्ड में आयोजित होने वाला रास डांडिया शहर में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। पारिवारिक माहौल में नृत्य, संगीत का आनंद उठाने लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं।
बिलासपुर। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही पुलिस उप-चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिये लगातार गश्त और फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
इसी क्रम में...