रामनारायण यादव/ करगीरोड-कोटा में कांग्रेसियों ने आज जयस्तंभ चौक पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन किया। बिलासपुर के कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज जयस्तंभ चौराहे पर एकत्र हुए।
पुलिस ने वहां पहुंचकर पुतला छीनने की कोशिश की। कांग्रेसियों ने जैसे ही पुतले में आग लगाई, पुलिस ने उस पर पानी डाल दिया। कोटा पुलिस इस घटना के बारे में जानकारी देने से बचती रही।
'विद्वान कुलपति का होना विश्वविद्यालय परिवार का सौभाग्य'
लोक कला महोत्सव- 2022 का आगाज
बिलासपुर। डॉ सी वी रामन विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय लोक कला महोत्सव...