बिलासपुर। शहर के होनहार छात्र राजदीप सिंह दुआ, जिनकी स्कूली शिक्षा बिलासपुर से और कॉलेज की शिक्षा दिल्ली से प्राप्त हुई है, उन्होंने दिल्ली की ही ई वाई कंपनी में इंटर्नशिप करते हुए एक ही शिक्षा सत्र में तीन महत्वपूर्ण परीक्षा सीए सीएमए और सीएस उत्तीर्ण कर शहर का मान बढ़ाया है।
सोमवार को इंदौर के देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में राजदीप सिंह दुआ को सीए की उपाधि प्रदान की गई। वे अमरजीत सिंह-रंजीत कौर दुआ के सुपुत्र हैं।
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियमित नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। सोमवार 6 अप्रैल को सुप्रीम...