बिलासपुर। SECL की ओर से गुरुवार 1 अक्टूबर को बिलासपुर की वसंत विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘स्पेशल कैंपेन 6’ के तहत आयोजित ‘वन डे, वन ऑवर, टुगेदर’ गतिविधि में SECL परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
सामूहिक श्रमदान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। यहां जमा कचरे और अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर उचित तरीके से निस्तारित किया गया।
स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प
अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
एक घंटे के इस सामूहिक अभियान के जरिए स्वच्छता को लेकर सामुदायिक भागीदारी और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
SECL के इस अभियान का उद्देश्य ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘स्पेशल कैंपेन 6’ के तहत स्वच्छता गतिविधियों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने में योगदान देना है।














