1 से 3 नवंबर तक प्री-NI और NI कार्य, SECR की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बगडीही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और बगडीही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन को कमीशन करने का काम किया जाएगा। इसके तहत 1 और 2 नवंबर 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) तथा 3 नवंबर को नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य होगा।
सुरक्षित रेल परिचालन और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 1 से 3 नवंबर तक दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
- 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को मालदा टाउन से रवाना होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।
- 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस 2 नवंबर को सूरत से रद्द रहेगी।
- 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 2 नवंबर को तिरुपति से रद्द रहेगी।
- 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 5 नवंबर को रक्सौल से रद्द रहेगी।
उरकला एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, 2 नवंबर को पुरी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब से चलेगी।
वहीं 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी उत्कल एक्सप्रेस, 2 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होकर इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।














