पटना में केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रत्याशी नितिन नबीन के समर्थन में किया जनसंवाद

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पटना में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात कर जनसंवाद किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितिन नबीन के समर्थन में संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया और जनता से एनडीए को दोबारा भारी बहुमत से विजय दिलाने की अपील की।

अपने संबोधन में साहू ने कहा — “रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार!” उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर बिहार की जनता का भरोसा अटूट है। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता का समर्थन और उत्साह इस बात का संकेत है कि एनडीए की भारी जीत निश्चित है।

करबिगहिया मंडी और राजापुर फूल-सब्जी मंडी में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए साहू ने कहा कि “एनडीए यानी सुशासन, सेवा और विकास की गारंटी।” वहीं कदम कुआं स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन में व्यवसायिक समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “एनडीए का ध्येय — विकास, विश्वास और जनसेवा का परिचय है।”

इन संवाद और जनसभाओं के माध्यम से तोखन साहू ने न केवल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि जनता के बीच एनडीए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की विकास दृष्टि को भी मजबूती से प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here