SECL के सखी महिला समूह ने मनाया सावन उत्सव, हरी चूड़ियों और सुहाग सामग्री का किया आदान-प्रदान
बिलासपुर। सावन की उमंग और पारंपरिक रंगों से सजा माहौल उस समय और खुशनुमा हो गया, जब सखी महिला समूह, एसईसीएल नर्मदा क्लब वसंत विहार की सदस्यों ने 6 अगस्त को सावन उत्सव उत्साह के साथ मनाया। गुलाबी साड़ियों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक अंदाज में सावन की खुशियां साझा कीं।
उत्सव के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी चूड़ियां पहनाईं और सुहाग सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। सावन के गीतों और संगीत के बीच महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां देकर माहौल को और जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेल, संगीत और नृत्य का आनंद लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस आयोजन ने महिलाओं को आपसी मेल-जोल और खुशियां साझा करने का अवसर भी दिया।
सावन उत्सव का सफल संचालन समूह की सचिव खुशी क्षत्रिय, उप सचिव मोना कांबले, कोषाध्यक्ष बिन्नी कुर्रे और सांस्कृतिक सचिव करुणा साहू के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, उल्लास और उत्सव की खुशी के बीच हुआ।














