प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण 20 अक्टूबर तक शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन की व्यवस्था

बिलासपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के उन्नयन कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। 25 अगस्त से 20 अक्टूबर के बीच निर्धारित तिथियों पर कुछ ट्रेनों को पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मालतीपाटपुर से शुरू होने वाली कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों के समय में बदलाव

  • 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस: 1 सितंबर से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से 21.50 बजे के बजाय 23.00 बजे रवाना होगी।
  • 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस: 3 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 00.40 बजे के बजाय 01.45 बजे चलेगी।
  • 22910 पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस: 6 सितंबर से 18 अक्टूबर तक 00.40 बजे के बजाय 01.35 बजे रवाना होगी।
  • 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: 2 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 06.50 बजे के बजाय 07.45 बजे चलेगी।
  • 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 5 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 11.25 बजे के बजाय 12.30 बजे रवाना होगी।
  • 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 7 सितंबर से 19 अक्टूबर तक 19.55 बजे के बजाय 21.00 बजे चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here