CMPDI के Director (Technical) को खनन संचालन और सुरक्षा का लंबा अनुभव

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में नृपेंद्र नाथ ने Director (Technical) – Projects & Planning का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। वे वर्तमान में सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) में Director (Technical) के पद पर कार्यरत हैं।

SECL परिवार ने नृपेंद्र नाथ का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त प्रभार संभालने के अवसर पर उन्होंने SECL के Director (Technical – Operations) रमेश चंद्र महापात्र से शिष्टाचार भेंट भी की।

IIT (ISM) धनबाद से की इंजीनियरिंग

नृपेंद्र नाथ ने वर्ष 1988 में IIT (ISM), धनबाद से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के एनके एरिया से की। यहां उन्होंने करीब दो दशक तक विश्व बैंक सहायता प्राप्त KDH प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने लंबे करियर में उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की विभिन्न खदानों में प्रोजेक्ट ऑफिसर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। वे CCL के मगध-संघमित्रा एरिया के रीजनल जनरल मैनेजर भी रहे। उनके कार्यकाल में मगध-संघमित्रा एरिया ने 20 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्लब में जगह बनाई।

माइन सेफ्टी और प्रशिक्षण का भी लंबा अनुभव

ऑस्ट्रेलिया से प्रशिक्षित और SIMTARS-certified trainer नृपेंद्र नाथ ने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में माइन सेफ्टी ट्रेनिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने माइन सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान तैयार करने और उसे लागू करने में भी अहम भूमिका निभाई।

खनन क्षेत्र में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी हासिल है। वर्ष 2024 में AGTMP प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में उन्होंने कई यूरोपीय देशों का दौरा किया और वहां अपनाई जा रही आधुनिक खनन तकनीकों तथा वैश्विक खनन प्रक्रियाओं का अध्ययन किया।

31 अक्टूबर 2025 से CMPDI में Director (Technical)

नृपेंद्र नाथ ने 31 अक्टूबर 2025 को CMPDI के Director (Technical) का पद संभाला था। खनन संचालन, परियोजना क्रियान्वयन, योजना निर्माण और माइन सेफ्टी के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए SECL में Projects & Planning की अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके तकनीकी और प्रबंधकीय अनुभव का उपयोग करने का अवसर प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here