बिलासपुर । 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हो रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी के आसपास झारसुगुड़ा होते हुए रायगढ़ से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यात्रा का रूट चार्ट तैयार है। पहुंचने की तिथि एक या दो दिन आगे पीछे हो सकती है। अभी के कार्यक्रम के अनुसार उड़ीसा से होते हुए 19 फरवरी को रायगढ़ से उनकी यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर होते हुए 536 किलोमीटर यात्रा कर 5 दिन बाद वाराणसी की ओर आगे बढ़ेगी। उनकी यात्रा छत्तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीटों को कव्हर करेगी। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार एक युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने के मामले में...