बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय में शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2026 की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। मुख्य प्रशासनिक भवन के विजिटर्स रूम में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निदेशक कार्मिक बिरंची दास, निदेशक वित्त डी. सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी/संचालन रमेश चंद्र महापात्र और निदेशक तकनीकी/योजना एवं परियोजना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नरेंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने तथा हर वर्ष 100 घंटे स्वैच्छिक श्रमदान करने का संकल्प लिया। इसका अर्थ प्रत्येक सप्ताह करीब दो घंटे श्रमदान करना है।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत अभियान के दौरान SECL में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ कार्यस्थल को लेकर विभिन्न कार्यक्रम तथा जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

SECL परिवार ने स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और इसे दैनिक जीवन तथा कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here