दो ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला मार्ग; बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी तक चलेगी
बिलासपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
हमसफर एक्सप्रेस रद्द
14 अक्टूबर को रानी कमलापति से रवाना होने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 15 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
दो ट्रेनों का बदला मार्ग
10 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी मार्ग से भुज जाएगी।
वहीं 13 अक्टूबर को भुज से रवाना होने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी मार्ग से शालीमार पहुंचेगी।
बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में भी बदलाव
6 से 14 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन पर समाप्त होगी। इसके विपरीत 7 से 15 अक्टूबर तक भोपाल से चलने वाली 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन से ही प्रारंभ होगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और संशोधित संचालन की जानकारी लेने की अपील की है।













