अटल विकास यात्रा के दौरान नेहरू चौक पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने रिमोट दबाकर नगर घड़ी का लोकार्पण किया। नगर घड़ी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है, जिसमें उनका चित्र व कविताओं की पंक्तियां अंकित हैं। 70 लाख की लागत से बनी यह घड़ी टावर की लंबाई 72 फुट है। इसमें डेढ़ मीटर डाया घड़ी स्थापित की गई है, जो जीआईएस बेस्ड है। मतलब यह है कि यह घड़ी समय सही ही बताएगी। लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने शहर वासियों को इसकी बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने यहां बताया कि 28 गाड़ी गाड़ियों की सौगात 112 नंबर डायल करने के बाद बिलासपुर को मिली है । कोई दुर्घटना हो, कोई हुल्लड़ करे, कहीं भी आग लगे, किसी को भी प्रताड़ित किया जा रहा हो, बस इस नंबर से सारे काम हो जाएंगे।













