लोरमी (मुंगेली)। सर्व यादव समाज और यादववंशी सेना द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं की मजबूत पहचान है। राउत नाचा जैसी लोक परंपराओं को समाज आज भी जीवंत बनाए हुए है।

इस अवसर पर बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मानस मंच में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मानित लोकगायक आरू साहू ने प्रस्तुति दी। महादेव तांडव रोड शो भी आकर्षण का केंद्र रहा।

जन्माष्टमी के अवसर पर निःशुल्क रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here