बिलासपुर। केंद्र सरकार ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों राज्यों में सोमवार सुबह राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।
राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वे सिविल और संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
वहीं, ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्हें सिविल, सर्विस, आपराधिक और संवैधानिक कानूनों में करीब 26 वर्षों का अनुभव है। वे 17 अप्रैल 2015 को ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे।














