बिलासपुर। चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे रायपुर सेंट्रल जेल के बंदी मोहम्मद हातिम उर्फ हकीम खान के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीर और मानवीय रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ ने अपील स्वीकार करते हुए मामले को अंतिम सुनवाई के लिए रखा है।

सुनवाई के दौरान बंदी की ओर से अधिवक्ता हमीदिया सिद्दीकी ने बताया कि हातिम गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी मां ने उचित इलाज के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष आवेदन भी किया है। वर्तमान में बंदी का इलाज रायपुर सेंट्रल जेल में ही चल रहा है।

अदालत ने गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अपील पर शीघ्र सुनवाई की सहमति जताई और दोनों पक्षों की सहमति से अंतिम सुनवाई शुरू करने का निर्णय लिया। हालांकि, सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि अपील से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद कोर्ट ने समय देते हुए मामले को 7 सितंबर 2026 को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

जेल अधीक्षक को इलाज सुनिश्चित करने का आदेश

अंतरिम अवधि के लिए हाईकोर्ट ने रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदी की चिकित्सकीय स्थिति के अनुरूप उसे सभी आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि ट्रायल कोर्ट ने अपने 10 जुलाई 2026 के फैसले के पैराग्राफ 69 में भी बंदी के इलाज को लेकर निर्देश जारी किए थे।

हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार (न्यायिक) को आदेश की प्रति तत्काल रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक को भेजने का निर्देश दिया है, ताकि आदेश का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।

7 सितंबर को अपील पर होगी अंतिम सुनवाई

ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड पहले ही हाईकोर्ट पहुंच चुका है। अब 7 सितंबर को मामले की अंतिम सुनवाई होगी। उस दिन अदालत अपील के गुण-दोष पर विस्तार से सुनवाई करेगी।

 

ये ख़बरें भी पढ़ने लायक हैं- 

इलाज में लापरवाही का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने अपोलो के चार डॉक्टरों के खिलाफ FIR निरस्त की

CIMS बिलासपुर में हाई-टेक ‘पेन क्लीनिक’ की शुरुआत: जटिल दर्द का होगा वैज्ञानिक इलाज

आयुष्मान योजना से हजारों मरीजों को मिली नई जिंदगी, सिम्स में दो साल में 53 हजार से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज

₹200 करोड़ खर्च, फिर भी इलाज अधूरा! अब कोनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में PPP मॉडल की तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here