राउरकेला-बंडामुंडा पांचवीं लाइन के काम का असर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई सेवाएं प्रभावित
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य कई चरणों में किया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, जबकि एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को नहीं चलेगी। वहीं 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12767 नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर तथा 12768 सांतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
इसके अलावा 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर और 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर तथा 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर और 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर और 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर तथा 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे देर से
12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को हावड़ा से निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित परिचालन व्यवस्था की जानकारी अवश्य जांच लें।














