बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका सपत्नीक 31 अगस्त को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10 बजे वे रायपुर के राजभवन से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 10:35 बजे हेलीपैड से पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के मैदान पर पहुंचेंगे। 10:40 से 10:55 बजे के बीच वे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।

सुबह 11 बजे से 12 बजे तक वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे 12 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। 3 बजे वे रतनपुर के लिए रवाना होंगे और 3:15 बजे रतनपुर पहुंचकर महामाया देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 4:05 बजे रायपुर लौट जाएंगे।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, और राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी इस समारोह में शामिल होंगी।

इसके अलावा, पंचम दीक्षांत समारोह में विधायक अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here