कोरबा में अमर अग्रवाल, GPM में धर्मजीत सिंह करेंगे ध्वज फहराएंगे; प्रदेशभर में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को मिली जिम्मेदारी
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालयों पर होने वाले मुख्य समारोहों के लिए अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद, राज्यसभा सदस्य और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़कर सुनाएंगे।
मुख्य राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी लेंगे। समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बिलासपुर जिला मुख्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ध्वजारोहण करेंगे। वहीं दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिवासी विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे।
इसी तरह रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।
बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े और बीजापुर में सांसद महेश कश्यप ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
विधायकों को भी विभिन्न जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धर्मजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी ध्वजारोहण करेंगी।
सभी जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश पढ़कर सुनाएंगे। समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य निर्धारित आयोजन भी होंगे।














