तोखन साहू और अमर अग्रवाल ने ‘एक आंगनवाड़ी-एक मुनगा पेड़’ के तहत किया पौधरोपण

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुंगेली नाका स्थित पंप हाउस के पास आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 18 में ‘आंगन मिलन उत्सव’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान बेहतर काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिन बहनों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित माताओं और महिलाओं का सम्मान किया गया।

बच्चों के साथ मनाया उत्सव, लगाए मुनगा के पौधे

कार्यक्रम में बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया और उन्हें खिलौने बांटे गए। इसके साथ ही ‘एक आंगनवाड़ी-एक मुनगा पेड़’ अभियान के तहत पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में हर घर मुनगा और घर-घर मुनगा का संदेश दिया गया।

योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका

तोखन साहू ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन बहनें सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण और शिक्षा के केंद्र न रहें बल्कि बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बनें।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। साहू ने महिला और बाल विकास से जुड़ी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन शक्ति, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 और मिशन वात्सल्य जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, राज्य सचिव हर्षिता पांडे, जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here