नेहरू नगर इलाके की घटना, युवक ने सुपेला थाने में दर्ज कराई शिकायत

दुर्ग (छत्तीसगढ़) । नेहरू नगर इलाके में पिज्जा डिलीवरी करने वाले युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष (दुर्ग ग्रामीण) अमन सिंह और उसके साथियों ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की। वीडियो में कुछ लोग युवक को थप्पड़ और मुक्कों से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि घटना 29 अगस्त की रात नेहरू नगर के स्मृति नगर क्षेत्र में हुई। वायरल वीडियो में युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। आरोप है कि इसके बावजूद उसके साथ मारपीट जारी रही। युवक को कपड़े उतारकर पीटने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है।

राहुल साहू समेत कई लोगों पर आरोप

पीड़ित डिलीवरी बॉय ने पुलिस को दी शिकायत में राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह, नितिन सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

अमन सिंह अहिवारा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वे इससे पहले अहिवारा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here